{"_id":"599480264f1c1bee5b8b471b","slug":"criminal-in-minister-s-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री के कार्यक्रम में जिला बदर अपराधी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज्यमंत्री के कार्यक्रम में जिला बदर अपराधी
Amarujala Bureau
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर बरसंडा में स्थित जामिया अल कादरिया गुलशने तयबा मदरसे में आयोजित कार्यक्रम में अमेठी जनपद के प्रभारी व विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री मोहसिन रजा शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में उनके साथ जिला बदर अपराधी भी शामिल था।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर कमरौली थाना क्षेत्र के रानीपुर बरसंडा में स्थित जामिया अल कादरिया गुलशने तयबा मदरसे में कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में शिरकत करने राज्यमंत्री मोहसिन रजा पहुंचे थे। कार्यक्रम में मंत्री के पास ही शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जिला बदर अपराधी अहमद अली भी मौजूद था। बीते दिनों एसपी की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट योगेश कुमार ने अहमद अली को जिला बदर कर दिया था।
विज्ञापन
राज्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ही जिला बदर अपराधी उनके साथ ही टहलता रहा। इस दौरान सीओ मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश व शुकुल बाजार थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे लेकिन कोई भी पुलिस का अधिकारी उसे गिरफ्तार करने की हिम्मत तक नहीं जुटा सका। एएसपी बलरामाचारी दूबे ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच करवाकर जिला बदर अपराधियों को जिले के बाहर भेजा जाएगा अन्यथा उनकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन