फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Criminal flew from police station

शातिर अपराधी थाने से फरार

Tue, 08 Sep 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 08 Sep 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। पुलिस को चकमा देकर मंगलवार की भोर शातिर अपराधी दोस्तपुर थाने से भाग निकला। क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर दोस्तपुर थाने में रखा था। अपराधी के फरार होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि अधिकारी इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन

 
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी चाय विक्रेता विश्वनाथ पुत्र बरसाती की बीते दिनों बांका से मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की तफ्तीश के दौरान प्रकाश में आया था कि अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर गांव के रहने वाले एक शातिर अपराधी ने चाय विक्रेता की हत्या की थी। क्राइम ब्रांच ने एक हफ्ते पहले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर दोस्तपुर थाने की पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन

पुलिस चाय विक्रेता की हत्या कराने वाले मुख्य साजिश कर्ता की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की भोर थाने से शातिर अपराधी फरार हो गया। एसओ दोस्तपुर सुरेंद्र सिंह इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। एसओ से लेकर पुलिस कर्मियों तक ने चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed