फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   couple was robbed by the thief

तमंचा सटाकर दंपती को लूटा

Sat, 03 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
couple was robbed by the thief
लूट
तहसील तिराहे के पास शुक्रवार रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने करीब चार लाख रुपये कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी सगीर अहमद की तहसील तिराहे के पास मोबाइल शॉप है। शुक्रवार रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे मोबाइल, बैट्री, मेमोरी कार्ड, लैपटॉप समेत करीब चार लाख रुपये कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे सगीर को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed