फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Couple robbed

दंपती को तमंचा सटा लूटा

Mon, 23 Nov 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Mon, 23 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर भादर गांव के निकट दो युवकों ने बाइक सवार दंपती से असलहे के जोर पर करीब 50 हजार रुपये कीमत के जेवरात लूट लिए। घटना के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के मंगापुर निवासी बबलू सिंह की पीपरपुर थाना क्षेत्र के जितेंद्र सिंह की पुत्री रीता सिंह से शादी हुई है। सोमवार को बबलू सिंह ससुराल गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे बबलू सिंह पत्नी रीता को बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में भादर के निकट नदी के पास बाइक सवार दो युवकों ने दंपती को ओवरटेक कर रोक लिया। बबलू सिंह जब तक कुछ समझ पाता एक युवक ने तमंचा निकालकर रीता सिंह पर तान दिया। असलहे के जोर पर युवक ने रीता सिंह के गले से सोने का मंगल सूत्र, झुमका, सोने की अंगूठी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed