फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Child saved of human sacrifice

मासूम को अगवा कर बलि की कोशिश

Sun, 05 Jun 2016 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 05 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Child saved of human sacrifice
नरबलि को खोदा गया गड़ढा - फोटो : अमर उजाला

गड़ा धन पाने की लालच में तांत्रिक के साथ मिलकर तीन लोगों ने एक बालक को अगवा कर बलि की कोशिश की। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। घटना के बाद से ही तांत्रिक समेत तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


जामों थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव की रहने वाली बिदाऊ का 10 वर्षीय बेटा गोविंद पुत्र स्व. रतीपाल पासी शनिवार की सुबह करीब 10 बजे से लापता था। परिवारीजन उसकी तलाश में जुटे थे। देर शाम करीब सात बजे किसी ने बताया कि गांव के ही राम सुमिरन के घर में गड्ढा खोदा गया है। देखते ही देखते राम सुमिरन के घर के पास ग्रामीण और परिवारीजन एकत्र होने लगे।
विज्ञापन


लोगों को देखते ही राम सुमिरन, बबलू और तांत्रिक शिवराम वहां से फरार हो गए। संदेह होने पर परिवारीजनों ने थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय को सूचना दी। एसओ मामले को गंभीरता से लेते हुए बलभद्रपुर गांव पहुंच गए। पुलिस टीम ने राम सुमिरन के घर में दबिश दी तो घर के अंदर एक सीढ़ी के पास गोविंद बेहोशी की हालत में मिला। घर में ही करीब 10 फिट का गड्ढा भी खोदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढे के पास ही अगरबत्ती, जायफर, कपूर, सिंदूर, फावड़ा,  बरामद किया गया। पुलिस बच्चे को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां थोड़ी देर में उसे होश आ गया। बच्चे ने पूछताछ में बताया कि उसे राम सुमिरन, बबलू और तांत्रिक शिवराम लोध आम खिलाने के बहाने साथ ले गए थे। राम सुमिरन ने उसे घर में बैठाया था जबकि तांत्रिक शिवराम लोध ने उसके माथे पर काला चंदन लगाकर कुछ खाने को दिया।


उसके बाद उसे नींद आ गई। इस बाबत एसओ भरत उपाध्याय ने बताया कि बच्चे की मां बिदाऊ की तहरीर पर राम सुमिरन, बबलू और तांत्रिक शिवराम लोध के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed