फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chaos at railway station

सेना भर्ती से लौट रहे युवकों ने किया उपद्रव

Mon, 22 Feb 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Chaos at railway station

फैजाबाद में चल रही सेना भर्ती से लौट रहे युवकों ने सोमवार को पैसेंजर ट्रेन में जमकर बवाल किया। उपद्रवियों ने पीपरपुर स्टेशन पर पहुंचते ही पहले से खड़े एक इंजन पर पथराव कर दिया जिससे उसका शीशा टूट गया। पत्थर लगने से एक विद्यालय के प्रधानाचार्य जख्मी हो गए।

विज्ञापन


घायल प्रधानाचार्य को स्वास्थ्य  केंद्र में भर्ती कराया गया है। पैसेंजर ट्रेन के जाने के बाद क्षतिग्रस्त इंजन को सुल्तानपुर रवाना कर दिया गया।  
विज्ञापन

सोमवार को फैजाबाद से इलाहाबाद जाने वाली पैसेंजर टू एएफ पर सेना भर्ती से लौट रहे युवकों ने जमकर बवाल किया। युवकों ने सुल्तानपुर स्टेशन से ही हंगामा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपरपुर स्टेशन के आउटर पर पहुंचते ही ट्रेन में बैठे उपद्रवियों ने चलती ट्रेन से ही पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे भादर ब्लॉक के डीह प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक बच्चाराम वर्मा के सिर में एक पत्थर लग गया, जिससे वे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया।

पीपरपुर स्टेशन पर सुल्तानपुर जाने के लिए खड़े एक इंजन पर भी उपद्रवियों ने पथराव किया। पथराव से इंजन का शीशा और लाइट के कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गए। ड्राइवर ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। अधिकारियों के आदेश पर ड्राइवर आनन-फानन में ट्रेन लेकर प्रतापगढ़ की ओर रवाना हो गया। देर शाम क्षतिग्रस्त इंजन को सुल्तानपुर भेजा गया। तोड़फोड़ व उपद्रव को लेकर रेलवे विभाग के अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है।


सुल्तानपुर में भी हुआ बवाल

सुल्तानपुर। टू एएफ के बाद फैजाबाद से  इलाहाबाद जाने वाली थ्री एएफ पैसेंजर ट्रेन पर भी आवेदकों की भारी भीड़ रही। कूरेभार से सुल्तानपुर पहुंचते ही पैसेंजर पर सवार युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पीपरपुर की घटना को देखते हुए प्लेटफार्म दो पर ट्रेन को काफी देर तक खड़ा रखा गया। इससे नाराज युवकों ने वेंडरों की दुकान पर बवाल किया। सूचना पाते ही जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। बोगियों की सघन तलाशी ली  गई। सुरक्षा बल के पहुंचने के बाद उपद्रवी शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed