फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case filled against Suspended District Probation Officer

निलंबित जिला प्रोबेशन अधिकारी पर केस

Thu, 19 May 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Case filled against Suspended District Probation Officer
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
रिश्वतखोरी के मामले में करीब तीन माह पूर्व निलंबित अमेठी के जिला प्रोबेशन अधिकारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शिकायत की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने के बाद सस्पेंड हुए डीपीओ पर बृहस्पतिवार को शिवरतनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


डीपीओ पर यह केस विभागीय प्रमुख सचिव के आदेश पर दर्ज किया गया है। साढ़े तीन माह पहले शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने डीपीओ पर अपनी पत्नी का रानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला कल्याण योजना में चयन कराने के एवज में रिश्वत लेने और शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप के कारण करीब साढ़े तीन माह पूर्व सस्पेंड हुए डीपीओ पर बृहस्पतिवार को शिवरतनगंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि डीपीओ ने बीते जनवरी में रानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला कल्याण योजना के तहत चयनित शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव अशरफाबाद की रहने वाली सुषमा साहू के पति रामकिशोर से सात हजार रुपये घूस ली थी।

डीपीओ की ओर से और रिश्वत के लिए दबाव डालने पर रामकिशोर ने पूरे मामले की शिकायत प्रमुख सचिव महिला कल्याण रेणुका कुमार से की थी। विभागीय जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही मिलने पर शासन की अनुमति लेकर प्रमुख सचिव ने डीपीओ को सस्पेंड कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण यादव पर केस दर्ज होने की पुष्टि की। एसपी ने कहा कि चूंकि मामला जिला स्तरीय अधिकारी पर दर्ज मुकदमे का है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी से मामले की गहन जांच करवाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शिवरतनगंज एसओ दिनेश कुमार यादव के मुताबिक डीपीओ पर बृहस्पतिवार को दर्ज हुआ मुकदमा दूसरा है। इसके पहले उन पर रिपोर्टिंग चौकी इन्हौना में सुषमा के पति रमाशंकर साहू की तहरीर पर रिश्वत मांगने के मामले की शिकायत करने पर पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही सुषमा का पति रामकिशोर आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है व उसका नाम बीपीएल सूची में भी दर्ज है। उसकी इस स्थिति को देखते हुए जिला स्तरीय कमेटी ने योजना के तहत उसका चयन करते हुए उसके परिवार को इलाज पर आने वाला संपूर्ण खर्च 80 हजार रुपये देने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed