फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   case filled against SBI manager

एसबीआई प्रबंधक समेत दो पर केस

Sat, 18 Jun 2016 11:52 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 18 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
case filled against SBI manager
बैंक के एजीएम के कंप्यूटर से पासवर्ड चुराकर एक कर्मचारी ने 58 लाख का गबन कर डाला। - फोटो : Demo pic

धोखाधड़ी कर ग्राहक के खाते से 15 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के विवेकनगर निवासी सतीश कुमार उपाध्याय का भारतीय स्टेट बैंक में बचत खाता है। सतीश ने बीते 10 जून की सुबह करीब 10 बजे बैंक के सीडीएम पर 15 हजार रुपये जमा किया था। मशीन ने धनराशि को स्वीकार भी कर लिया था, लेकिन रसीद नहीं निकली थी। धनराशि जमा होने का मैसेज भी सतीश के मोबाइल फोन पर आया था।
विज्ञापन


सतीश ने खाते में बैलेंस जानने के लिए एसबीआई के ही एटीएम से चेक किया तो उन्हें खाते में जमा राशि के साथ ही पूरे बैलेंस की जानकारी मिल गई। सुबह करीब 10:45 बजे सतीश के मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से रामफेर के नाम पर 15 हजार रुपये ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसेज आने पर सतीश बैंक के प्रबंधक के पास जानकारी करने पहुंचे। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने उन्हें डांटकर भगा दिया। सतीश के मुताबिक घपले में बैंक प्रबंधक की मिलीभगत है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक और रामफेर निवासी अमरगढ़ आसपुर देवसरा पट्टी प्रतापगढ़ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।


नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बैंक के प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक सचिन राठी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed