{"_id":"57681da24f1c1b0469b48077","slug":"businessman-dies-of-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से फल व्यवसायी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से फल व्यवसायी की मौत
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
दुकान में उतरा था करंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सब्जी मंडी के पास एक दुकान के सामने ठेला लगाकर फल बेच रहा एक युवक दुकान के टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आ गया। अन्य व्यवसायियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के खैराबाद का छब्बेलाल (28) फल व्यवसायी है। सोमवार की सुबह छब्बेलाल फल का ठेला लेकर सब्जी मंडी के समीप एक दुकान के सामने पहुंचा था। दोपहर अचानक दुकान के टिन शेड में उतर रहे करंट की चपेट में छब्बेलाल आ गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के ओदरा गांव की है।
विज्ञापन
ओदरा गांव निवासी शाहिद (30) सोमवार की दोपहर घर में पंखा ठीक कर रहा था। अचानक पंखे में करंट उतरने से वह झुलस गया। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
कंधे पर थी पूरे परिवार की जिम्मेदारी
खैराबाद निवासी फल व्यवसायी छब्बेलाल के बड़े भाई लालजी की एक हफ्ते पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी जबकि दूसरा भाई कल्लू बीमार है। घर में भाभी जयकली हैं। छब्बेलाल ही अकेला परिवार में कमाने वाला था। छब्बेलाल की मौत की सूचना के बाद जिला अस्पताल पहुंची जयकली बिलख पड़ीं।