फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Beautician found dead

संदिग्ध हालात में ब्यूटीशियन की मौत

Sun, 20 Mar 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Beautician found dead
ब्यूटीशियन की मौत - फोटो : अमर उजाला
 स्थानीय शहर के मनीषी पुरम मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहने वाली ब्यूटीशियन की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ब्यूटीशियन का शव कमरे में लगे लोहे के हुक से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी है।
विज्ञापन



पंजाब प्रांत के खन्ना जिले की रहने वाली चित्रा शर्मा (31) शहर स्थित डीपीआरओ कार्यालय के पास ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। चित्रा के पति आशीष शर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। चित्रा पति व दो बच्चों के साथ मनीषी पुरम मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहती थीं। बीते 15 मार्च को आशीष अपने गांव गए हुए थे। रविवार सुबह आशीष ने चित्रा के पास कई बार फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इससे परेशान आशीष ने अपने साथ काम करने वाले संजीव सिंह को घर भेजकर पत्नी से बात कराने को कहा। संजीव जब आशीष के घर पहुंचे तो उनके बच्चे बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन


बच्चों के साथ जैसे ही संजीव कमरे में दाखिल हुआ तो चित्रा का शव रस्सी के सहारे लोहे के हुक से लटका मिला। संजीव ने तत्काल यह बात आशीष के साथ ही पुलिस को बताई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक एसबी सिंह ने पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। उपनिरीक्षक ने मामले की सूचना चित्रा के पति के साथ मायके वालों को भी दी। एसओ अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिवारीजनों के आने के बाद पंचनामा कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की ममता से महरूम हो गए बच्चे
चित्रा शर्मा की मौत के बाद आशीष का बड़ा पुत्र तुषार (7) व हितार (4) मां की ममता से महरूम हो गए। मां की मौत की जानकारी होने के बाद बिलख रहे बच्चों को पड़ोसियों ने अपने घर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed