फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Attacking throw garbage in dispute , two injured

कूड़ा फेंकने के विवाद में हमला, दो जख्मी

Sat, 16 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने के विवाद को लेकर विपक्षियों ने युवक को घर से बुलाकर हमला बोल दिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। बीच-बचाव करने दौड़े शिक्षक को भी हमलावरों ने धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव निवासी सुरेश पाल व बेचूलाल के बीच कूड़ा फेंकने को लेकर शनिवार को विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर बेचूलाल शनिवार की सुबह अपने समर्थकों के साथ सुरेश पाल के घर जा पहुंचा। सुरेश को घर से बुलाने के बाद बेचूलाल उसे कुछ दूर ले गया, जहां समर्थकों के साथ उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर दहशत बनाने के लिए विपक्षियों ने हवाई फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर सुरेश को बचाने पहुंचे शिक्षक राम बहादुर पाल पर भी बेचूलाल व उसके समर्थकों ने हमला कर दिया। दोनों को धारदार हथियार से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इसी बीच गांव का विजय पाल भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने उसे भी दौड़ा लिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से सुरेश व राम बहादुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed