फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Asking for Electricity ,students beaten by police

बिजली की मांग कर रहे  छात्रों पर लाठीचार्ज

Fri, 18 Aug 2017 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 18 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Asking for Electricity ,students beaten by police
अफसरों के खिलाफ नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

शहर के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम केएनआईटी के छात्रों ने बिजली की मांग को लेकर फैजाबाद-सुल्तानपुर मार्ग जाम कर दिया। छात्रों का कहना है कि तीन दिन से फुंका ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाठीचार्ज किया जिससे लगभग दस लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन



तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित रहने को लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम केएनआईटी के छात्रों ने फैजाबाद-सुल्तानपुर मार्ग जाम कर दिया। छात्रों को कहना है कि तीन से दिन फुंका ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा रहा है। वितरण खंड ने एक जर्जर ट्रांसफॉर्मर लगाया था वह भी फुंक गया। प्रदर्शन की सूचना पर वितरण खंड ने शाम को आनन-फानन में एक ट्रांसफार्मर फिर लगवाया लेकिन वह भी कार्य नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही छात्र व मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर बवाल शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रों व मोहल्ले के लोगों को समझाना शुरू किया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। छात्र व मोहल्ले के लोग विद्युत के बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने एवं व्यवस्था को तुरंत ठीक करने की मांग पर अड़े हैं। प्रदर्शन अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed