{"_id":"f6c5f9a415953a14bdce3401b5446d31","slug":"air-pistol-waving-youths-entered-the-sp-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर पिस्टल लहराते एसपी दफ्तर में घुसा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयर पिस्टल लहराते एसपी दफ्तर में घुसा युवक
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों ने असलहे के साथ घुसे युवक के साथ ही उसका पीछा कर रहे एक युवक को पकड़ लिया। हालांकि मामला समझ आने के बाद पीछा करने वाले युवक की तहरीर पर एयर पिस्टल के साथ पकड़े गए युवक को प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय थाने के पूरे फाजिल गांव का रहने वाला अनुज तिवारी शुक्रवार सुबह श्री रणंजय इंटर कॉलेज के सामने शिव पुस्तक भंडार पर खड़े कटरा लालगंज निवासी अनुराग द्विवेदी से भिड़ गया।
विज्ञापन
मामला गरमाने के बाद अनुज ने कमर से एयर पिस्टल निकालकर अनुराग को मारने के लिए दौड़ा लिया। हालांकि इसी बीच अनुराग व उनके पक्ष के कुछ लोगों ने अनुज को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
अपने आप को घिरता देख अनुज एयर पिस्टल लहराते हुए सड़क पर दौड़ते हुए सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुस गया।
अनुज को एयर पिस्टल लहराते हुए दौड़ते देख जहां शहरवासियों में दहशत रही वहीं एकबारगी एसपी कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मी भी अवाक रह गए। हालांकि बाद में पुलिस कर्मियों ने अनुज और उसका पीछा कर रहे अनुराग को पकड़ लिया।
जांच में अनुज की गलती समझने के बाद पुलिस ने अनुराग की तहरीर पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक भरतराज सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुज को जेल भेजे जाने की पुष्टि की।