{"_id":"fb8b3129532ea94d74a549fcd8c1ff24","slug":"agitation-after-pradhan-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान का शव सड़क पर रख प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान का शव सड़क पर रख प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार (सुल्तानपुर)। ग्राम प्रधान भरथीपुर की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार की देर शाम शव सड़क पर रखकर इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। एसपी ने 48 घंटे में हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए। करीब घंटे भर चले प्रदर्शन से जाम की स्थिति रही। पुलिस ने मृत प्रधान के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस तैनात की गई है। प्रधान की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी महेश सोनी (40) पुत्र हृदयराम सोनी भरथीपुर गांव के प्रधान थे। बुधवार की शाम महेश सोनी बाइक से कूरेभार ब्लॉक गए थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे महेश सोनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में कूरेभार थाना क्षेत्र के सिद्विगनेशपुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। देर रात पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह ने खुद घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस को घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम ग्रामीणों ने बाबूगंज बाजार में शव सड़क पर रखकर इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम सदर रतीभान, सीओ ने परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीणों को काफी समझाया-बुझाया लेकिन कोई शांत नहीं हुआ। लोगों की मांग थी कि घटना में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। एसडीएम ने ग्रामीणों की वार्ता पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह से कराई।
विज्ञापन
एसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि 48 घंटे में हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तब जाकर लोग शांत हुए। करीब घंटे भर हाईवे जाम रहा। एसओ कूरेभार डीके सिंह ने बताया कि प्रधान के भाई दिनेश चंद्र सोनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।