फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Absconding girl found in her house

घर में मिली तीन वर्ष पूर्व लापता किशोरी

Fri, 26 Feb 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Fri, 26 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

स्थानीय थाने के एक गांव से तीन वर्ष पूर्व लापता किशोरी शुक्रवार को अपने ही घर से बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को थाने ले आई और उससे इतने दिन गायब रहने के बारे में पूछताछ की। किशोरी ने मेडिकल परीक्षण कराने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी जनवरी 2013 में घर से लापता हो गई थी। लापता किशोरी के नहीं मिलने पर उसके पिता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरी को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उधर, अपनी पुत्री के नहीं मिलने से नाराज पिता ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। कोर्ट इस बाबत कई मर्तबा थाने में तैनात एसओ/विवेचक को तलब कर चुका था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मौजूदा एसओ अरविंद कुमार त्रिपाठी को मुखबिर ने किशोरी के घर में मौजूद होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को थाने ले आई और महिला पुलिस ने उससे तीन वर्ष तक गायब रहने के बारे में पूछताछ की। पूलिस के मुताबिक किशोरी अपनेे गायब रहने के बारे में गोल-मोल जवाब दे रही है, वहीं उसने मेडिकल परीक्षण कराने से भी इंकार कर दिया। एसओ ने बताया कि किशोरी को पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed