{"_id":"5b464a3a4f1c1bae288b5f72","slug":"91531333178-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से काटकर भाई की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्हाड़ी से काटकर भाई की हत्या
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। भतीजे के साथ बेटी की शादी से नाराज पिता ने मंगलवार की रात अपने पुत्रों व रिश्तेदार के साथ मिलकर छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। हमले में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बेटी व भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गांगूपुर निवासी गंगाराम सोनी, सुभाष सोनी और त्रिवेणी सोनी सगे भाई हैं। छह वर्ष पूर्व मझले भाई सुभाष सोनी का बेटा विक्की अपनी चचेरी बहन अंजनी पुत्री गंगाराम को लेकर चला गया था और उसके साथ शादी कर ली थी। इससे गंगाराम सोनी नाराज चल रहे थे।
इस दौरान गंगाराम ने अपने बेटे अजय की शादी तय कर दी थी। बुधवार को अजय की बारात जानी थी। अजय की शादी में शामिल होने के लिए बहन अंजनी और विक्की मंगलवार की देर शाम परदेस से घर आ रहे थे। गंगाराम का छोटा भाई त्रिवेणी किसी काम से बेलवारे बाजार गया था, जहां उसे अंजनी और विक्की मिल गए।
विज्ञापन
दोनों ने त्रिवेणी से घर तक साथ ले चलने की बात कही तो त्रिवेणी दोनों को लेकर घर पहुंच गया। अचानक अंजनी और विक्की को देखकर गंगाराम आग बबूला हो गए। गंगाराम ने अंजनी और विक्की की पिटाई शूरू कर दी। इस दौरान त्रिवेणी दोनों को बचाने लगा। इससे नाराज गंगाराम ने अपने बेटे पवन, अजय और रिश्तेदार राज व महेंद्र के साथ मिलकर त्रिवेणी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
दोनों को घर लाने के पीछे गंगाराम त्रिवेणी का हाथ मान रहा था। हत्या की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दोस्तपुर दयाशंकर मित्रा पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। इस बाबत एसओ ने बताया कि त्रिवेणी की पत्नी आरती देवी की तहरीर पर जेठ गंगाराम, पवन, अजय, राज व महेंद्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं।