फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

Mon, 09 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
जीप से कुचलकर महिला समेत तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार एक जीप ने बाइक सवार के साथ ही साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जामकर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका।

यह हादसा क्षेत्र के मुजेश गांव के पास सोमवार दोपहर हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार सचिन (22) पुत्र दीप नारायण, राम निहोर (62) निवासी सराय सुभागा और गायत्री देवी (35) पत्नी भदईराम निवासी वैदहा थाना गोसाईगंज को टक्कर मार दी। इस दौरान पास से ही गुजर रहे साइकिल सवार सुहैल (30) निवासी कादीपुर को भी जीप ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद जीप अनियंत्रित होकर खड्ड में घुस गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बीच मौके पर ही सचिन, राम निहोर और गायत्री की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुहैल को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीण उतेजित हो गए और हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस जानकारी पर थानाध्यक्ष कूरेभार धनंजय पांडेय करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे। एसओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया। प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed