{"_id":"5b2be8334f1c1b95598b561e","slug":"91529604147-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी एसयूवी पेड़ से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों से भरी एसयूवी पेड़ से टकराई
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई, छह घायल
सुल्तानपुर। बारातियों से भरी एक एसयूवी बुधवार की रात अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जयसिंहपुर क्षेत्र के विरसिंहपुर चौरे गांव निवासी गुरु प्रसाद दुबे के पुत्र राहुल की शादी क्षेत्र के परसा गांव की एक लड़की से तय थी। बुधवार रात राहुल की बारात निकली थी। बारातियों से भरी एक एसयूवी परसा गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में वाहन चालक प्रेमनाथ पांडेय (27), बाराती रमेश चंद्र पांडेय (25), जितेंद्र पांडेय (40), अरुण पांडेय (30) निवासी लोहरा बरामदपुर, अंबेडकरनगर व दूल्हे का बड़ा भाई रोहित दुबे (25) व कुलदीप दुबे (25) निवासी बिरसिंहपुर चौरे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्रेमनाथ व कुलदीप को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।