फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कच्ची दीवार ढही, महिला की दबकर मौत

कच्ची दीवार ढही, महिला की दबकर मौत

Mon, 02 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कच्ची दीवार ढही, महिला की दबकर मौत
मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। घासीपुर गांव में रविवार देर शाम मकान की कच्ची दीवार ढहने से एक महिला की मलबे में दबने से जान चली गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के घासीपुर निवासी गंगा सागर मिश्र की पत्नी रामा देवी (53) रविवार देर शाम घर में सो रही थीं। अचानक मकान की एक दीवार भर-भराकर ढह गई। रामा देवी उसके मलबे में दब गईं। परिवारीजनों ने दीवार के मलबे को हटाकर रामा देवी को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उनकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवारीजन रामा देवी को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह दीवार गिरने की जानकारी होने पर क्षेत्र का लेखपाल गांव पहुंचा और घटना स्थल का निरीक्षण कर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। परिवारीजनों की मानें तो रविवार को हुई बरसात का पानी दीवार की नींव के पास जमा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed