{"_id":"5c38ddb0bdec22736f4a6856","slug":"71547230640-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडौदा पूर्वी उतर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बडौदा पूर्वी उतर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में चोरी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास
अमेठी। बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार रात खिड़की की सरिया काटकर चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने स्टांग रूम का ताला काट डाला लेकिन चहल-पहल हो जाने की वजह से रुपये नहीं ले जा सके। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है।
जगदीशपुर क्षेत्र के वारिसगंज में करूणा शंकर पांडेय के मकान में बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा है। बृहस्पतिवार रात बैंक के पीछे की दीवार की खिड़की का सरिया काटकर चोर अंदर घुस गए। स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर कैश चुराने का प्रयास किया, लेकिन चहल-पहल हो जाने की वजह से चोर कैश नहीं ले जा सके।
पुलिस के मुताबिक स्ट्रांग रूम में खटपट की आवाज सुनकर मकान के दूसरे तल पर रहने वाले लोगों ने शोर मचा दिया, इससे चोर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह वारिसगंज पुलिस चौकी प्रभारी बृज भूषण पांडेय पुलिस टीम के साथ बैंक पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। बैंक के प्रबंधक सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बैंक में रखे रुपये सुरक्षित हैं। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।