{"_id":"5c9527e1bdec2213e92917c1","slug":"61553278945-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बालिका की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बालिका की जलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में लगी आग, बालिका की जलकर मौत
सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के बरामदपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें देखकर घर में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर निकल गए, जबकि एक बालिका आग में फंस गई। आग पर काबू पाने के बाद बालिका चारपाई पर जली हुई मिली।
बरामदपुर निवासी संतोष कुमार के घर में बृहस्पतिवार सुबह अचानक बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देखकर घर में मौजूद लोग बाहर निकल गए, जबकि चारपाई पर सो रही संतोष की बेटी नेहा (12) बाहर नहीं निकल सकी। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद नेहा का शव चारपाई पर जला मिला। सूचना के बाद पहुंचे एसआई अमरेंद्र सिंह ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। नेहा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।