फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रसूता की मौत

प्रसूता की मौत

Wed, 07 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रसूता की मौत
प्रसूता की मौत, पति ने किया हंगामा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। प्रसव के बाद रक्तस्राव ज्यादा होने से मंगलवार को एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। महिला के पति का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। पति ने अस्पताल में हंगामा काटा।

अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र में मिश्रौली माफी गांव निवासी महेंद्र शर्मा की पत्नी मीना (35)को प्रसव पीड़ा होने पर पति ने मंगलवार को सीएचसी में भर्ती कराया था। बच्चे के जन्म के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मीना की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। मंगलवार दोपहर बाद महेंद्र ने पत्नी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


महेंद्र का आरोप है कि चिकित्सक ने इलाज में लापरवाही बरती। करीब तीन घंटे बाद उसे ब्लड की व्यवस्था करने को कहा गया। किसी तरह से उसने ब्लड की व्यवस्था करके चिकित्सक को दिया था। शाम करीब छह बजे मीना की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद महेंद्र ने जमकर हंगामा काटा। हालांकि पुलिस के समझाने पर मामला शांत हो गया। दूसरी तरफ जिला महिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मीना के पति को ब्लड लाने को कहा गया था। पति ने देर शाम ब्लड की व्यवस्था की। ब्लड विलंब से मिलने की वजह से मीना की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed