फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   राशन की कालाबाजारी

राशन की कालाबाजारी

Mon, 05 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी
कोटे की दुकान से 180 बोरी राशन गायब
विज्ञापन

सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में गरीबों को मिलने वाला 180 बोरी राशन रविवार की रात गायब कर दिया गया। सोमवार को सुबह राशन का वितरण कराने के लिए कोटेदार दुकान पर पहुंचा तो राशन नदारद रहा। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पूर्ति विभाग की दो सदस्यीय टीम ने जांच की। राशन लेने गए कार्डधारकों को निराश लौटना पड़ा।

पूरे मोहनराम मौजा बहलोलपुर निवासी मनीष कनौजिया के नाम गांव का कोटा है। ग्रामीणों की मानें तो कोटेदार ने घर पर ही कोटे की दुकान खोल रही है जबकि वह राशन का वितरण एक किलोमीटर दूर एक भवन में किराये की दुकान पर करता है। कोटेदार ने गत 30 जनवरी को विपणन गोदाम से राशन का उठान किया था। रविवार को स्थानीय लेखपाल सुरेंद्रपाल ने राशन के स्टॉक का सत्यापन किया था।
विज्ञापन


सोमवार को राशन वितरण करने का रोस्टर था। सुबह जब कोटेदार मनीष ने दुकान खोली तो उसमें रखा राशन नदारद था। दुकान में फरवरी माह का पात्र गृहस्थी योजना का 51.82 क्विंटल गेहूं व 35.83 क्विंटल चावल रखा था। एमडीएम का 1.54 क्विंटल गेहूं व 3.20 क्विंटल चावल भी रखा गया था।लोगों ने मामले की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी को दी। डीएसओ ने कुड़वार की पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह व लंभुआ के पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार मिश्र मामले की जांच के लिए भेजा। टीम ने कोटेदार व ग्रामीणों का बयान दर्ज करके अपनी रिपोर्ट डीएसओ को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटेदार ने बेचा राशन: डीएसओ
सुल्तानपुर। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी गांव के ही किसी व्यक्ति ने दी थी। इस पर मामले की जांच के लिए कुड़वार की पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह को गांव भेजा था। गांव में तनाव को देखते हुए लंभुआ के पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार मिश्र को भी भेजा गया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि कोटेदार ने राशन वितरण करने से पहले ही बेच लिया है। आरोपी कोटेदार पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम के पास भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed