फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आठ बीडीसी का अपहरण

आठ बीडीसी का अपहरण

Thu, 08 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आठ बीडीसी का अपहरण
आठ बीडीसी सदस्यों का अपहरण
विज्ञापन

सुल्तानपुर। असलहे के जोर पर आठ बीडीसी सदस्यों का अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बीडीसी सदस्य की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवार समेत 11 लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। मोतिगरपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास के बाद शुक्रवार को चुनाव होना है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। फिलहाल अभी तक अपहृत सदस्यों का सुराग नहीं लग सका है।

मोतिगरपुर ब्लॉक प्रमुख श्रवण यादव के खिलाफ गत दिनों लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा। उपचुनाव के लिए आयोग ने नौ मार्च 2018 की तिथि निर्धारित की है। उपचुनाव में तीन उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया था। जयसिंहपुर क्षेत्र के मैरी रंजीत (बीबीपुर) निवासी बीडीसी सदस्य जय प्रकाश यादव ने मोतिगरपुर उपचुनाव में ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवार उमेश सिंह बॉबी पर बीडीसी सदस्यों के अपहरण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जय प्रकाश की मानें तो बीडीसी सदस्य श्याम गुलाब चौहान, रामकेवल, अच्छेलाल, भोला निषाद, शीतला प्रसाद, चंदन, सुरेंद्र और महिला बीडीसी नीलम का गत छह मार्च को असलहों के बल पर उमेश सिंह बॉबी व 10 अन्य लोगों ने अपहरण कर लिया था। आठों बीडीसी सदस्यों को उमेश सिंह कई वाहनों पर बैठाकर उठा ले गए। पुलिस ने जय प्रकाश की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवार उमेश सिंह बॉबी व 10 अज्ञात के खिलाफ बीडीसी सदस्यों के अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण का आरोप बेबुनियाद: उमेश
मोतिगरपुर ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवार उमेश सिंह बॉबी ने बताया कि आज तक उनके खिलाफ एक भी केस दर्ज नहीं है। सत्ता पक्ष के दबाव में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बीडीसी सदस्यों के अपहरण का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed