फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   युवक की पीट-पीटकर हत्या

युवक की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 17 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
युवक की पीट-पीटकर हत्या
पूर्व प्रधान के परिवारीजनों ने युवक को पीटकर मार डाला
विज्ञापन


अमेठी। कोइलारा गांव गए एक युवक की बृहस्पतिवार देर रात पूर्व प्रधान के परिवारीजनों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका घर बगल खेत में फेंक दिया।

शुक्रवार सुबह हत्या की सूचना के बाद पहुंचे सीओ मुसाफिरखाना ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पांच नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कमरौली थाना क्षेत्र के नियावां गांव निवासी शीतला प्रसाद पांडेय का बेटा राहुल पांडेय (30) इसी थाना क्षेत्र के कोइलारा गांव के पूर्व प्रधान गजाधर के बेटे गुरु बक्स के घर बृहस्पतिवार की रात में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात राहुल पांडेय की पूर्व प्रधान के बेटे हरिबक्स, शिव बक्स, करमचंद्र, राहुल, अमरचंद्र. विजयचंद्र समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

शुक्रवार की भोर में हत्या की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश कमरौली थाने की पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों से भी पूछताछ की। सीओ ने बताया कि पूछताछ में शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि उनका बेटा पूर्व प्रधान गजाधर के बेटे गुरु बक्स के घर आता जाता था और उसका संबंध उनसे ठीक था।

इस संबंध से पूर्व प्रधान के अन्य बेटे रंजिश रखते थे। पूर्व में भी राहुल पर हरिबक्स आदि ने हमला किया था। इसी रंजिश में उनके बेटे की हत्या की गई है। राहुल की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।


जगदीशपुर। कमरौली के नियावां गांव निवासी शीतला प्रशाद पांडेय के परिवार में पत्नी किरन पांडेय और बेटा प्रमोद, सर्वेश, आलोक के साथ ही राहुल था। बेटियों में रीता, संगीता, शालिनी और सरला हैं। राहुल की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed