{"_id":"5c27baa8bdec2256f74c4c02","slug":"31546107560-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई से लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई को अगवा कर बदमाशों ने 80 हजार लूटे
जगदीशपुर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के जेई रामयज्ञ दूबे को शनिवार देर शाम जीप सवार बदमाशों ने बस स्टेशन से अगवा कर लिया। वे अपने घर सुल्तानपुर जिले के परवर जाने के लिए दफ्तर से निकले थे।
जेई रामयज्ञ लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक जीप से पहुंचे बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। रास्ते में बदमाशों ने उनकी पिटाई की और उनके पास मौजूद करीब 80 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश उन्हें कादूनाला के पास सड़क पर फेंककर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई और पूछताछ की।
जेई की तबीयत खराब होने की सूचना पर पहुंचे उपकेंद्र कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जेई को सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी कोतवाली रमाकांत का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।