{"_id":"5b22b8024f1c1b264d8b697a","slug":"21529001986-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों से एक लाख रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाइयों से एक लाख रुपये की लूट
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र से एक लाख रुपये लूट
सुल्तानपुर। अलीगंज कस्बे में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार चार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र पर धावा बोलकर एक लाख रुपये लूट लिए। दुकान पर मौजूद संचालक और उसके भाई के विरोध करने पर बदमाशों ने असलहे के बट से दोनों की पिटाई कर दी। सूचना पर एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मुसाफिरखाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी संतोष विश्वकर्मा का अलीगंज कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे संतोष अपने भाई मनोज के साथ केंद्र पर बैठा था। चार बदमाश वहां पहुंचे और असलहा निकालकर दोनों भाईयों पर तान दिया। इस दौरान दुकान में रखे एक लाख रुपये बदमाशों ने लूट लिया।
लूट का विरोध करने पर असलहे के बट से संतोष और मनोज की पिटाई की और बाइक से फरार हो गए। लूट की सूचना पर एसपी कुंतल किशोर व एएसपी बलरामाचारी दूबे ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित व्यवसायियों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।