फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पुलिस के हत्थे चढ़े सरगना समेत लूट के पांच आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़े सरगना समेत लूट के पांच आरोपी

Sun, 19 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े सरगना समेत लूट के पांच आरोपी
मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, लूट की बाइक मिली
विज्ञापन

गौरीगंज। पुलिस ने लूट की घटनाओं में शामिल पांच बदमाशों को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है। उनके पास तीन तमंचे, कारतूस के साथ लूट की एक बाइक बरामद हुई है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

स्थानीय पुलिस के साथ स्वाट टीम ने शनिवार सुबह टिकरिया-संभावा मार्ग स्थित नाले के पास एक मुठभेड़ के दौरान बाइकों पर सवार बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान संभावा निवासी संजय यादव, अमेठी के गांव सुंदरपुर निवासी अमित यादव तथा बसायतपुर निवासी राजेश यादव, गौरीगंज के गांव बदनसिंह मजरे बलीपुर खुर्दवा निवासी रोहित राय, मुंशीगंज के गांव दुर्गाभानपुर निवासी नीरज पांडेय के रूप में हुई।
विज्ञापन


इनके पास से तीन तमंचे, तीन कारतूस, खोखे, दो आधार कार्ड, एक वोटर आईडी, एक पासबुक, एक राशन कार्ड के साथ लूट की एक बाइक बरामद हुई। संजय ने लूट की दूसरी बाइक बेचने की बात कही। पुलिस ने छानबीन की तब पता चला कि दूसरी बाइक प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली में दाखिल है। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने क्षेत्र के संभावा निवासी मनोज मौर्य की बाइक 15 जुलाई व गांव के धर्मराज यादव की बाइक नौ अगस्त को टिकरिया-संभावा मार्ग पर लूट ली थी। एसपी अनुराग आर्य ने घटना के खुलासे की जिम्मेदारी गौरीगंज पुलिस के साथ ही स्वाट टीम को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed