{"_id":"5be08250bdec2269685b0b8b","slug":"191541440080-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लास रूम में सहपाठी ने छात्र को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लास रूम में सहपाठी ने छात्र को मारा चाकू
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा में छात्र को सहपाठी ने मारा चाकू, लखनऊ रेफर
सुल्तानपुर। सेमरी बाजार क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में सोमवार दोपहर क्लास रूम में एक छात्र ने दूसरे को चाकू मार दिया। इस घटना में घायल छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
यह घटना जयसिंहपुर क्षेत्र के सेमरी बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज में हुई। इस कॉलेज की 12 कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने सोमवार दोपहर शिक्षक के कक्षा से निकलने के बाद दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर को अन्य छात्रों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाउंड्रीवाल कूदकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य कॉलेज के वाहन से घायल छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सेमरी पुलिस चौकी इंचार्ज ने कॉलेज पहुंचकर छानबीन की। एसपी अनुराग वत्स ने भी जानकारी ली। कोतवाल देवेश सिंह ने बताया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उधर कॉलेज के प्रबंधक ने बताया कि तीन दिन पूर्व दोनों छात्रों में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। दोनों छात्रों के परिवारीजनों को कॉलेज बुलाकर मामला शांत करा दिया गया था। सोमवार को एक छात्र ने दूसरे पर हमला कर दिया।