फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ापरवाही

ापरवाही

Thu, 22 Mar 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
ापरवाही
सड़क पर बिखरी मिलीं कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन


सुल्तानपुर। परिषदीय स्कूलों की परीक्षाओं को लेकर महकमा कितना गंभीर है, इसका एक नमूना बुधवार को देखने को मिला। शहर के दरियापुर ओवरब्रिज पर परिषदीय स्कूलों की उत्तर पुसव्तिकाएं सड़क पर बिखरी मिलीं। इसमें कक्षा आठ की 16 मार्च को पहली पाली में संपन्न हुई सामाजिक विषय, 19 मार्च को पहली पाली में संपन्न हुई अंग्रेजी तथा द्वितीय पाली में संस्कृत विषय की हल की गई उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।

बुधवार को दरियापुर ओवरब्रिज पर परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बालमपुर के कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाएं बिखरी मिलीं। तेज हवा से उत्तर पुस्तिकाएं तितर-बितर हो गई थीं। आने-जाने वाले वाहन उसे रौंद रहे थे। हल की गई उत्तर पुस्तिकाओं में कहीं भी स्कूल का नाम नहीं लिखा था।
विज्ञापन


अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिका देखने के बाद अपने विद्यालय पर लिखे गए एक निबंध में भदैंया विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बालमपुर का जिक्र है। इस बाबत संबंधित विद्यालय की प्रधानाध्यापक चुनमुन मिश्रा ने बताया कि कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए विद्यालय में कार्यरत शिक्षक गणेश अपने घर ले गए हैं। कक्षा आठ में 19 बच्चों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हिसाब से तीन विषयों में कुल 57 उत्तर पुस्तिकाएं सहायक अध्यापक गणेश अपने साथ ले गए थे। नियम के मुताबिक शिक्षकों को विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं स्कूल में ही मूल्यांकित करनी चाहिए। बच्चों की कॉपियां सड़क पर गिरी होने व खोने पर कैसे उनका रिजल्ट घोषित होगा, यह बड़ा सवाल है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं गायब होना घोर लापरवाही है। कॉपियां विद्यालय में ही मूल्यांकित करने का निर्देश दिया गया था। जिस भी शिक्षक ने लापरवाही बरती है, उसके विरुद्घ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed