{"_id":"5c97c62fbdec22142f01ab8f","slug":"171553450543-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के शक में पत्नी को गड़ासे से काटकर किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध के शक में पत्नी को गड़ासे से काटकर किया मरणासन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को गड़ासे से मारकर किया मरणासन्न
सुल्तानपुर। पंजाब से रविवार को घर लौटे एक व्यक्ति ने पत्नी पर गड़ासे से हमलाकर उसे मरणासन्न कर दिया। हमले के बाद पति ने खुद ही यूपी 100 को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पत्नी पर संदेह था।
चांदा क्षेत्र के एक गांव का रामनरेश पंजाब में नौकरी करता है। उसकी पत्नी गांव में अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। गांव के कुछ लोगों ने तीन दिन पूर्व राम नरेश को फोन से कोई सूचना दी थी। इसके बाद राम नरेश रविवार सुबह पंजाब से सीधा घर पहुंचा। घर में रामनरेश का पत्नी से विवाद हो गया। इस बीच रामनरेश ने घर में रखे गड़ासे से पत्नी के गले और पैर पर कई वार किया। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। पत्नी को मृत समझकर रामनरेश ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी।
सूचना मिलते ही यूपी 100 मौके पर पहुंची और महिला को जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों की मानें तो अनीता की हालत गंभीर है। चांदा कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी पर अवैध संबंध के शक में पति ने हमला किया। आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है।