{"_id":"5b6c85bf4f1c1bb35d8b8148","slug":"171533838783-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन की पिटाई कर 12 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन की पिटाई कर 12 हजार रुपये की लूट
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेके पर लूटपाट में तीन बदमाश गिरफ्तार
अमेठी। जामों क्षेत्र के संभई चौराहे पर स्थित देसी शराब ठेके पर बुधवार रात बदमाशों ने लूटपाट की। सेल्समैन को तमंचे से धमकाकर बदमाश 12 हजार रुपये लूट ले गए। विरोध करने पर सेल्समैन की पिटाई भी की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ करीब साढ़े चार हजार रुपये और दो तमंचे बरामद हुए हैं।
क्षेत्र के संभई चौराहे पर देसी शराब की दुकान पर अजय कुमार निवासी हरकरनपुर, मुसाफिरखाना सेल्समैन है। बुधवार रात तीन युवक ठेके पर पहुंचे और अजय पर तमंचा तानकर गल्ले में रखे 12 हजार रुपये लूट लिए। अजय ने विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई भी की। रात में ही अजय की तहरीर पर पुलिस ने रामजीत, संदीप और हेमंत के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया। एसओ जामों गजेंद्र सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास लूट के 4400 रुपये और दो तमंचे व एक चाकू बरामद किया गया है।