{"_id":"6ade2fe7891cbacb74002517","slug":"two-dead-in-collision-between-motorcycles-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-159022-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइकों की टक्कर में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइकों की टक्कर में दो की मौत
विज्ञापन
फोटो-21- नौशाद। फाइल फोटो
संडीला। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात औद्योगिक क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर दोनों मृतकों के परिजन बदहवास हो गए। हादसे की वजह एक बाइक सवार का गलत दिशा से आना बताया गया है।
अतरौली थाना क्षेत्र गोपालखेड़ा निवासी नौशाद (48) खेती करते थे। उनके साले आरिफ का ढाबा बक्साखेड़ा में है। शनिवार शाम वह बाइक से आरिफ के ढाबे पर गए थे। देर रात बाइक से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में सामने से (लखनऊ की तरफ से) बाइक से आ रहे टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल निवासी सुशील कुमार सिंह (45) से नौशाद टकरा गए।
सुशील लखनऊ स्थित सीबीसीआईडी मुख्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। घटना में नौशाद की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुशील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। नौशाद के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। सुशील के परिवार में पत्नी नीरज, दो बेटियां और एक बेटा है। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। नौशाद हरदोई की तरफ से आ रहे थे और गलत लेन में थे।