फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सरेराह युवती का अपहरण, मचा हड़कंप

सरेराह युवती का अपहरण, मचा हड़कंप

Wed, 21 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
सरेराह युवती का अपहरण, मचा हड़कंप
युवती का अपहरण, घेराबंदी पर छोड़कर भागे बदमाश
विज्ञापन



अमेठी। गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का बुधवार सुबह जीप सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश छह किलोमीटर दूर मुसाफिरखाना रोड पर युवती को एक गांव के समीप छोड़कर भाग गए। युवती के सुरक्षित मिलने पर परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर देने से इंकार कर दिया।



स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती बुधवार सुबह पांच बजे अपनी मां के साथ बाहर निकली थी। मां-बेटी गांव के पास से होकर गुजरने वाले जगदीशपुर मार्ग पर पहुंची ही थीं कि तभी एक जीप उनके पास रुकी।
विज्ञापन



मां-बेटी जब तक कुछ समझ पातीं नीचे उतरे दो युवकों ने युवती को जबरन जीप में खींचकर बैठा लिया और जामों की ओर से भाग निकले। युवती की मां ने शोर मचाते हुए इसकी सूचना परिवारीजनों व ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलते ही जहां ग्रामीणों ने बाइक से जीप का पीछा किया वहीं गौरीगंज पुलिस ने भी सभी मार्गों की घेराबंदी कर दी। इससे घबराए बदमाश करीब छह किलोमीटर दूर मुसाफिरखाना रोड पर एक गांव के पास युवती को छोड़कर भाग गए।


पुलिस कुछ सुराग लगा पाती इसी बीच खोजबीन करने निकले परिवारीजनों व ग्रामीणों को युवती सड़क किनारे सकुशल मिल गई। युवती के मिलते ही परिवारीजनों ने गौरीगंज पुलिस को सूचना दी और किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया।



थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि फोन पर युवती के अपहरण की सूचना मिलते ही फोर्स भेजी गई थी। इसी बीच युवती मिल गई। परिवारीजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार करते हुए तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed