{"_id":"5bb7a78c867a55352d56439f","slug":"161538762636-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल ढही, सास-बहू घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल ढही, सास-बहू घायल
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल ढही, महिला की जान गई
सुल्तानपुर। करौंदी गांव में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल ढहने से सास और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवारीजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान सास की मौत हो गई।
जयसिंहपुर क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी हमीद की निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल बृहस्पतिवार दोपहर भर-भराकर ढह गई थी। इसकी चपेट में हमीद की पत्नी अतरुल निशा (52) और बहू शबनम बानो (34) पत्नी जमील गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिवारीजन दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे थे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह अतरुल निशा की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि शबनम बानों की हालत खतरे से बाहर है। अतरुल निशा की मौत की सूचना मिलने पर शुक्रवार को राजस्व कर्मी पीड़ित के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।