फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   16 packet of liquor seized in Lekhpal house.

लेखपाल के घर में मिली 16 पेटी शराब, गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 13 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन

अवैध शराब के धंधे में एक लेखपाल लिप्त पाया गया है। अंबेडकर नगर की क्राइम ब्रांच टीम ने लेखपाल के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल के घर से टीम ने 16 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। लेखपाल के साथ ही अवैध धंधे में शामिल दो अन्य लोगों को भी टीम ने गिरफ्तार किया है। लेखपाल की गिरफ्तारी से राजस्व महकमे में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन



मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के अहदा गांव निवासी दिनेश मिश्र पुत्र रामकरन मिश्र जयसिंहपुर तहसील में लेखपाल है। दिनेश को क्षेत्र के भवानीपुर, सरैया, विभारपुर और विंदवन गांव की जिम्मेदारी मिली है। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे अंबेडकर नगर जिले की क्राइम ब्रांच ने दिनेश के घर में छापा मार दिया। छापे के दौरान लेखपाल घर में ही मौजूद था। टीम ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान लेखपाल के घर से अवैध देसी शराब की 16 पेटियां मिलीं। टीम ने आरोपी लेखपाल की निशानदेही पर क्षेत्र के ही विभारपुर गांव निवासी सुरेश कुमार पांडेय के घर भी छापा मारा। हालांकि सुरेश कुमार घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन


 इसके बाद टीम ने लेखपाल को साथ लेकर क्षेत्र के गुड्डू सिंह के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम लेखपाल व गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर बरामद देसी शराब के साथ अंबेडकर नगर लेकर चली गई। एसओ मोतिगपुर रमाकांत यादव ने बताया कि लेखपाल दिनेश मिश्र व गुड्डू सिंह को अवैध शराब के साथ गुरुवार की शाम अंबेडकर नगर की क्राइम ब्रांच टीम गिरफ्तार कर साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed