फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सेल्समैन और बुजुर्ग की हिम्मत से लूट की कोशिश नाकाम

सेल्समैन और बुजुर्ग की हिम्मत से लूट की कोशिश नाकाम

Sat, 01 Jun 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
सेल्समैन और बुजुर्ग की हिम्मत से लूट की कोशिश नाकाम
किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। इस पर पंप के सेल्समैन और एक बुजुर्ग बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गए। खुद को फंसता देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव निवासी वीरेंद्र उपाध्याय का अविनाश किसान सेवा केंद्र नाम से पेट्रोल पंप है। शनिवार दोपहर पेट्रोल पंप पर सेल्समैन धर्मेंद्र यादव (24) निवासी उदयपुर सकरवारी थाना दोस्तपुर लोगों के वाहनों में पेट्रोल भर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने पहले अपनी बाइक में 50 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद धर्मेंद्र से लूटपाट शुरू कर दी। धर्मेंद्र से छीनाझपटी होती देख पास में ही गुमटी पर पान बेचने वाले खेदूराम (62) वहां पहुंच गए और बदमाशों से भिड़ गए। इस दौरान खुद को फंसता देखा तो बदमाश तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्समैन ने बताया कि उसकी शर्ट की जेब में एक हजार रुपये ही थे, जिसे बदमाश निकाल ले गए, जबकि रुपयों से भरा उसका झोला बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप पर जांच करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed