{"_id":"5880ee594f1c1be232efe10d","slug":"140-cycles-found-from-pradhan-s-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के घर बरामद हुईं 140 साइकिलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान के घर बरामद हुईं 140 साइकिलें
Amarujala Bureau
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
दर्ज हुआ केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपरपुर की महिला ग्राम प्रधान के घर बुधवार रात पुलिस व स्टेटिक टीम की ओर से की गई छापामारी में 140 साइकिलें बरामद हुई हैं। बरामद साइकिलों के पार्ट्स अलग-अलग रखे मिले। रात करीब तीन बजे तक चली छापामारी के बाद बरामद सभी सामानों को ट्रैक्टर पर लादकर थाने लाया गया। एसओ व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर प्रधान पुत्र के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। यह दो जिलों की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। मामला परिवहन मंत्री के विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है।
विज्ञापन
पीपरपुर थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय को बुधवार देर शाम ग्राम प्रधान पीपरपुर उर्मिला सिंह के घर बड़ी संख्या में साइकिलें रखे होने की सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओ ने तत्काल मामले से स्टेटिक मजिस्ट्रेट एहतशाम बिन खलील को अवगत कराया। रात करीब 10 बजे पुलिस व स्टेटिक की संयुक्त टीम ने फतुहवा स्थित ग्राम प्रधान के घर छापा मारा तो एक बड़े हॉल में साइकिलों का स्टॉक (साइकिल की दुकानों की तरह साइकिलों के सभी पार्ट्स अलग-अलग रखे हुए थे) देख उनके होश उड़ गए। एसओ ने पूरे मामले से एसडीएम अशोक कनौजिया और सीओ जीडी मिश्र को अवगत कराया तो वे भी रात में ही मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
रात करीब तीन बजे तक घर के सभी कमरों की तलाशी लेने के बाद पुलिस बरामद सामान को ट्रैक्टर पर लादकर थाने ले आई। थाने में बरामद सामान की गिनती करवाई गई तो एवन साइकिल के काले रंग के 144 फ्रेम, 282 टायर, 140 हैंडिल, 280 रिम, 141 कैंची व घंटी और स्टैंड की संख्या 130 निकली। सामानों की गिनती करवाने के बाद एसओ व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर प्रधान पुत्र दुर्गेश सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में सपा समर्थक दुर्गेश सिंह ने पुलिस से बताया कि बरामद साइकिलें श्रम विभाग की हैं और उन्हें पंजीकृत मजदूरों को बांटने के लिए रखा गया था। जिस गांव से बड़ी संख्या में साइकिलें बरामद हुई हैं वह परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के विधानसभा क्षेत्र अमेठी का हिस्सा है।