फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   महिला के गले से छीनी सोने की चेन

महिला के गले से छीनी सोने की चेन

Sat, 26 May 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
महिला के गले से छीनी सोने की चेन
सुबह की सैर के दौरान महिला की चेन छीनी, गले में आई चोट
विज्ञापन


सुल्तानपुर। शहर के रुद्रनगर मोहल्ले में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन छीन ली। महिला के साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
कोतवाली नगर क्षेत्र के रुहट्टागली की रहने वाली उर्मिला बाजपेयी (60) मोहल्ले की दो अन्य महिलाओं के साथ प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाती हैं। शुक्रवार सुबह उर्मिला दो अन्य महिलाओं के साथ रुद्रनगर मोहल्ले में पहुंची थी कि तभी बाइक सवार दो युवक आए और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। चेन की रगड़ से उर्मिला का गला भी हल्का कट गया। साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। नगर कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


उचक्के ने एटीएम से उड़ाए बीस हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। शहर के सगरा तिराहा पर स्थित एटीएम से उचक्के ने एक युवक के 20 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गंगौली निवासी राज पांडेय शुक्रवार दोपहर अमेठी गए थे। शहर के सगरा तिराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पैसा निकालने के लिए राज पांडेय ने कार्ड लगाकर पिन कोड डाला लेकिन सर्वर धीमा होने के चलते पैसा नहीं निकला। इसी बीच पीछे खड़े व्यक्ति ने उसे हटने को कहते पैसा नहीं होने की बात कही। राज एटीएम से बाहर निकल कर चले गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि एटीएम से 20 हजार रुपये निकल गए हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed