फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   इमामगंज बाजार में दो पक्षों में छूरेबाजी

इमामगंज बाजार में दो पक्षों में छूरेबाजी

Wed, 06 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
इमामगंज बाजार में दो पक्षों में छूरेबाजी
इमामगंज बाजार में दो पक्षों में छूरेबाजी
विज्ञापन


दूबेपुर/कुड़वार (सुल्तानपुर)। मामूली विवाद में बुधवार की शाम इमामगंज बाजार में दो पक्षों के बीच छूरेबाजी होने से वाहन स्वामी समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में एक युवक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुड़वार थाना क्षेत्र के इमामगंज बाजार में बुधवार की शाम पिकअप मालिक शहजाद (28) पुत्र मोहम्मद इसरार अपने खलासी फरीद (16) पुत्र स्व. हनीफ के साथ खड़ा था। तभी इमामगंज निवासी लल्लू वहां पहुंच गया। लल्लू की फरीद से किसी बात पर तूतू-मैंमैं होने लगी। शहजाद ने बीच-बचाव शुरू किया तो बात बढ़ गई। इस बीच दोनों पक्षों मे छूरेबाजी शुरू हो गई। छूरेबाजी में एक पक्ष से शहजाद, फरीद और दूसरे पक्ष से इसरार, लाल मोहम्मद उर्फ लल्लू, सलमान, सायरा बानो, सबा बानो और लड्डन घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शहजाद और फरीद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शहजाद की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed