फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   शिक्षक पर हमला करने पहुंचे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा

शिक्षक पर हमला करने पहुंचे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Fri, 07 Dec 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक पर हमला करने पहुंचे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा
शिक्षक पर हमला करने पहुंचे पांच युवकों को छात्रों ने पकड़ा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जंजीरादास शंभूनाथ सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज नरहरपुर के शिक्षक पर हमला करने के मंसूबे से पहुंचे पांच युवकों को ग्रामीणों की मदद से छात्रों ने पकड़ लिया। हमलावरों की एक कार व बाइक को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पांच हमलावरों को हिरासत में लिया है।

यह घटना भपटा गांव के रहने वाले अध्यापक आनंद तिवारी के साथ हुई। भोजनावकाश के वक्त एक छात्र को दो युवक छुट्टी दिलाने पहुंचे थे। अध्यापक आनंद ने अभिभावक के बिना छात्र को छुट्टी देने से मना कर दिया। इससे नाराज युवकों ने अध्यापक से विवाद किया। शाम साढे़ तीन बजे विद्यालय में छुट्टी के बाद एक कार व बाइक से कुछ लोग कॉलेज के बाहर मोड़ खड़े दिखे।
विज्ञापन


आनंद को जानकारी हुई तो ग्रामीणों व छात्रों को बताया। छात्रों और ग्रामीणों ने कार और बाइक को घेरकर पांच लोगों को पकड़ लिया। तीन अन्य फरार हो गए। कार से हॉकी व डंडा मिला है। ग्रामीणों ने वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पकड़े गए युवक हमला करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed