{"_id":"5a70acb64f1c1ba3268b771b","slug":"121517333686-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने ही की थी छोटे भाई की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने ही की थी छोटे भाई की हत्या
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
छोटे भाई की हत्या में बड़ा भाई गिरफ्तार
सुल्तानपुर। ढाई माह पूर्व शहर के कुड़वार नाका इलाके में हुई जौहरी की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। व्यवसाय की प्रतिस्पर्धा में बड़े भाई ने ही छोटे भाई की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के कुड़वार नाका निवासी राजेंद्र जौहरी का बड़ा बेटा प्रतीक और छोटा बेटा विवेक जौहरी पत्थरों के नग का कारोबार करता था। दोनों एक ही दुकान में अलग-अलग नग बेचते थे। गत 12 नवंबर की रात विवेक शराब के नशे में घर पहुंचा तो बड़े भाई प्रतीक ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए कमरे में ही रस्सी के सहारे फंदे से उसका शव लटका दिया।
घटना के वक्त विवेक की पत्नी सोनम अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ अपने पिता पवन गुप्ता के घर रुदौली, फैजाबाद में थी। पति की मौत की सूचना पर पहुंची सोनम ने ससुर, जेठ के साथ जेठानी पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो विवेक की गला घोंटकर हत्या होने की पुष्टि हुई थी। नगर कोतवाल अजय कुमार सिंह ने प्रतीक को सोमवार की रात को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ में प्रतीक ने स्वीकार किया कि उसने ही विवेक की हत्या की थी। कोतवाल ने बताया कि दुकान में जब भी ग्राहक पहुंचते थे तो दोनों भाइयों के बीच ग्राहक को अपने पास बुला लेने को लेकर विवाद होता था। इसी विवाद में प्रतीक अपने छोटे भाई विवेक से रंजिश रखता था। इसी रंजिश में उसने छोटे भाई को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची और मौका मिलते ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।