{"_id":"5a048d894f1c1bd9798bb2e9","slug":"121510247817-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनी धुंध की वजह से लेट रही छह ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। घनी धुंध की वजह से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। कोहरे के चलते सुल्तानपुर से होकर जाने वाली करीब छह ट्रेनों का संचालन विलंब से किया गया।
बुधवार व बृहस्पतिवार को धुंध की वजह से सुल्तानपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन काफी विलंब से हुआ। बुधवार को हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 13 घंटे विलंब से सुल्तानपुर स्टेशन से बृहस्पतिवार की भोर रवाना हुई।
वहीं बृहस्पतिवार को अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस करीब 10 घंटे विलंब से सुल्तानपुर पहुंची। बुधवार को हावड़ा से देहरादून को जाने वाली उपासना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 11 घंटे विलंब से सुल्तानपुर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को लखनऊ जाने वाली वरुणा एक्सप्रेस सुल्तानपुर स्टेशन से करीब एक घंटे विलंब से रवाना की गई। दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय से करीब 12 घंटे विलंब से रही।
वहीं इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस करीब चार घंटे विलंब से रवाना की गई। ट्रेनों के विलंब होने की वजह से स्टेशन पर प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
15 दिनों तक निरस्त रहेगी लखनऊ-पैसेंजर
परिचालन संबंधी समस्याओं को लेकर सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन 10 नवंबर से 15 दिनों के लिए निरस्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शिवेंद्र शुक्ला ने बताया कि 10 नवंबर से 24 नवंबर तक सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन निरस्त किया गया है।
आरक्षण केंद्र का सर्वर रहा फेल
बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र का सर्वर कई बार फेल हो गया। इस बीच लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेनों पर आरक्षण कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीच-बीच में सर्वर की समस्या दूर भी हुई। दोपहर तक सर्वर की समस्या से आरक्षण केंद्र पर तैनात कर्मचारी व रिजर्वेशन कराने वालों को दिक्कत झेलनी पड़ी।