फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पेंशनर के खाते में आई रकम

पेंशनर के खाते में आई रकम

Wed, 21 Mar 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
पेंशनर के खाते में आई रकम
पेंशनर के खाते में आ गए 4.44 लाख, हो रही जांच
विज्ञापन

सुल्तानपुर। एक पेंशनर के बैंक खाते में अचानक 4,44,444 रुपये आने से बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। बैंक प्रबंधन ने खाते का लेनदेन बंद करते हुए जांच शुरू कर दी है। उधर खाताधारक ने बैैंक अधिकारियों को पत्र देकर खाते का संचालन शुरू कराए जाने की मांग की है।

यह वाकया जयसिंहपुर क्षेत्र के विरसिंहपुर गांव निवासी माधवेंद्र सिंह के साथ हुआ। माधवेंद्र का भारतीय स्टेट बैंक की सुल्तानपुर शाखा में खाता है। गत सोमवार को माधवेंद्र पेंशन का पैसा निकालने बैंक पहुंचे तो पता चला कि खाते को होल्ड कर दिया गया है। इस पर उन्होंने बैंक के अधिकारियो से वार्ता कर खाता चेक कराया तो पता चला कि 17 मार्च को उनके खाते में 4,44,444 रुपये जमा किए गए हैं।
विज्ञापन


अधिक राशि जमा होने पर बैंक प्रबंधन ने खाते से लेनदेन पर रोक लगाई है। इस पर माधवेंद्र सिंह ने स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को पत्र देकर खाते का संचालन पूर्ववत कराए जाने की मांग की है। शाखा प्रबंधक नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद खाते का संचालन शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed