फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 16 Feb 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
मारपीट में बीचबचाव करने पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुुर। रंगवा गांव में बृहस्पतिवार देर रात दो सगे भाइयों के परिवार के बीच हो रही मारपीट में बीचबचाव करने पहुंचे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मारपीट में एक पक्ष से दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

हलियापुर क्षेत्र के रंगवा मजरे फतेहपुर निवासी रामसजीवन और रामखेलावन सगे भाई हैं। बृहस्पतिवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों परिवार के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गांव का ही रामकरन (40) पुत्र सुकई वहां पहुंच गया और बीचबचाव करने लगा। इस दौरान संदिग्ध दशा में उसकी अचानक मौत हो गई। मारपीट में एक पक्ष से रामखेलावन, केवला देवी और उमा देवी घायल हो गईं।
विज्ञापन


घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने केवला देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने रामखेलावन की तहरीर पर रामसजीवन और दो अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रामकरन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed