{"_id":"5b73157342c7927d11045482","slug":"111534268787-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की जलकर मौत, बचाने में पति भी झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की जलकर मौत, बचाने में पति भी झुलसा
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की जलकर मौत, बचाने में पति भी झुलसा
सुल्तानपुर। रामनगर गदियाना गांव में सोमवार रात एक महिला आग से झुलस गई। महिला को बचाने के प्रयास में उसका पति भी जल गया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के भाई ने बहन को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया।
बल्दीराय क्षेत्र के देवरा गांव निवासी दिनेश यादव की बहन अनीता यादव (25) की शादी क्षेत्र के रामनगर गदियाना गांव निवासी सुशील यादव के साथ हुई थी। सोमवार रात अनीता आग से झुलस गई। अनीता को बचाने के प्रयास में पति सुशील भी झुलस गया। परिवारीजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने अनीता को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
परिवारीजन अनीता को ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। मंगलवार को गांव पहुंचे दिनेश यादव ने अनीता को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ कमल सिंह ने बताया कि दिनेश की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।