{"_id":"5b7ef30542c79246400aa743","slug":"101535046405-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरबदल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेरबदल
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली समेत 13 थानों के प्रभारी बदले
सुल्तानपुर। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें युवा पुलिस कर्मियों को तरजीह दी गई है। कादीपुर, अखंडनगर और दोस्तपुर में युवा पुलिस कर्मियों को प्रभारी बनाया गया है। कुड़वार एसओ निरीक्षक नंद कुमार तिवारी को नगर कोतवाली की कमान दी गई है।
इस फेरबदल में एसपी अनुराग वत्स ने कुड़वार एसओ नंद कुमार तिवारी को नगर कोतवाल बनाया है। अखंडनगर थाने में तैनात अरविंद पांडेय को कादीपुर कोतवाल की कमान दी गई है। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय को दोस्तपुर का प्रभारी बनाया गया है। कूरेभार एसओ रहे श्रवण कुमार द्विवेदी को एसओ कोतवाली देहात की कुर्सी मिली है। स्वॉट टीम प्रभारी केवी सिंह गोसाईगंज प्रभारी निरीक्षक तैनात हुए हैं।
धम्मौर एसओ अजय प्रताप यादव एसओ अखंडनगर और गोसाईगंज एसओ शिवबालक को एसओ मोतिगरपुर बनाया गया है। कूरेभार के सेकंड अफसर जसवीर सिंह को एसओ करौंदीकलां बनाया गया है। क्राइम ब्रांच से आकाश सिंह पवार को थानाध्यक्ष कुड़वार बनाया गया है। बेलहरी चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह को धम्मौर थाने की जिम्मेदारी मिली है। धम्मौर में सेकंड अफसर अशोक कुमार अब एसओ बल्दीराय होंगे। चौकी प्रभारी वलीपुर शिवाकांत त्रिपाठी को कूरेभार का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच में शामिल हुए पांच थानाध्यक्ष
सुल्तानपुर। एसपी ने थानों से हटाए गए पांच एसओ को क्राइम ब्रांच में शामिल किया है। कुड़वार थाने से उपनिरीक्षक रतन कुमार शर्मा को क्राइम ब्रांच का प्रभारी बनाया है। एसओ दोस्तपुर से अमरनाथ विश्वकर्मा, अखंडनगर से प्रभात कुमार वर्मा, कोतवाली देहात से मधुकांत मिश्रा, करौंदीकलां थानाध्यक्ष से अमित सिंह, कादीपुर कोतवाल से विजय सिंह और बल्दीराय थानाध्यक्ष पद से हटाकर कमल सिंह को भी क्राइम ब्रांच में शामिल किया है।