{"_id":"61a26dffc9b5610a00270d16","slug":"crime-sultanpur-news-lko606382362","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : भूमि विवाद में दुकान पर बैठे किसान नेता की सरेशाम गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर : भूमि विवाद में दुकान पर बैठे किसान नेता की सरेशाम गोली मारकर हत्या
Mon, 29 Nov 2021 07:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:23 PM IST
सार
शाम को करीब साढ़े पांच बजे राम आशीष कादीपुर कस्बे में एक दुकान पर बैठे थे। तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा। जब तक वे कुछ समझ पाते उसने किसान नेता की बायीं कनपटी पर असलहा सटाकर गोली चला दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कादीपुर कस्बे में शनिवार की शाम एक दुकान पर बैठे किसान नेता को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। सरेशाम हुई इस घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। आनन-फानन किसान नेता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बनकेगांव नूरपुर निवासी किसान नेता राम आशीष वर्मा (55) का गांव के ही धर्मपाल वर्मा, श्याम बहादुर वर्मा, अमर बहादुर वर्मा और रामअरज वर्मा से काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह राम आशीष वर्मा जयसिंहपुर तहसील एक मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में गये थे। शाम को करीब साढ़े पांच बजे राम आशीष कादीपुर कस्बे में एक दुकान पर बैठे थे। तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा। जब तक वे कुछ समझ पाते उसने किसान नेता की बायीं कनपटी पर असलहा सटाकर गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद राम आशीष गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर टाउन एरिया कार्यालय की तरफ पैदल भाग निकला। सरेशाम हुई इस घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। गोली लगने से घायल राम आशीष वर्मा को स्थानीय लोगों की मदद से कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों का जमावड़ा लग गया। देर रात तक मृतक के परिवारीजनों की ओर से कोतवाली कादीपुर में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। परिवारीजनों का कहना है भूमि विवाद में उनके पिता की हत्या की गई है। कुछ दिनों पहले विपक्षियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
किसान नेता राम आशीष वर्मा की पत्नी का निधन कुछ महीने पहले हो गया था। उनके तीन पुत्र हैं। बड़े पुत्र विजय बहादुर वर्मा की कादीपुर कस्बे में इलेक्ट्रिक पार्ट्स की दुकान है। मझला बेटा राज बहादुर व छोटा बेटा लाल बहादुर घर पर रहकर खेती करते हैं। एक बेटी उर्मिला है। उसकी शादी हो चुकी है। मौत की सूचना मिलने के बाद सीएचसी पर परिवारीजनों व रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हैै।
तहरीर मिलने पर दर्ज होगा केस
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि राम आशीष वर्मा का गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। भूमि विवाद में उनकी हत्या की गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।