{"_id":"5f2997c08ebc3e4ae445ff03","slug":"crime-sultanpur-news-lko533687451","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली तोड़ने के विरोध पर बुजुर्ग महिला और नाती की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली तोड़ने के विरोध पर बुजुर्ग महिला और नाती की पिटाई
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। दो दिन पूर्व नाली तोड़ने का विरोध करने पर विपक्षियों ने एक बुजुर्ग महिला और उसके नाती की पिटाई कर दी। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के गोरसरा गांव की रहने वाली शांती देवी का गांव के ही रामलाल से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि पिछले रविवार की दोपहर रामलाल व उनकी पत्नी केशा कुमारी आबादी की जमीन पर बनी पक्की नाली को तोड़ रहे थे।
मना करने पर पति-पत्नी ने शांती देवी (60 ) व उनके नाती विष्णु पांडेय की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची महिला पुलिस केशा कुमारी को पकड़कर थाने लाई। पुलिस ने शांती देवी की शिकायत पर रामलाल व उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।