फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   crime

फंदे से लटकता मिला रेलवे कर्मी का शव

Sun, 19 Jul 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
crime
सुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन यार्ड में कैरिएज क्लीनर पद पर कार्यरत कर्मचारी का शव सरकारी आवास में रविवार की सुबह फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतक बिहार का रहने वाला था।
विज्ञापन

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन यार्ड में कैरिएज क्लीनर के पद पर कार्यरत राम नरेश कुुमार (30) पूर्वी रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर ए में अकेले ही रहता था। रेलवे कॉलोनी में रहने वाले आस-पास के लोगों के अनुसार रोजाना की तरह शनिवार को भी राम नरेश कुमार अपने क्वार्टर पर आया। रविवार की सुबह उसे आठ बजे ड्यूटी पर जाना था। जब वह ड्यूटी पर नहीं गया तो उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने उसके मोबाइल पर फोन मिलाया।
विज्ञापन

फोन नहीं उठने पर रेलवे कर्मचारियों को संदेह हुआ तो वे उसके क्वार्टर पर गए। दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो सन्न रहे गए। कमरे में फंदे से उसका शव लटक रहा था। यह जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस खिड़की तोड़कर राम नरेश के घर में घुसी। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारा गया। मृतक राम नरेश बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed